
आज़ादी के 74 साल बाद भी गाँव मे सड़क नही देखिए छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचायत के मंडल टोला वार्ड नंबर 10 के नजारे। Nitish Kumar
Monday, August 9, 2021
(बिहार) सुपौल
छातापुर प्रखंड के अंतर्गत चुन्नी पंचायत वार्ड नंबर 10 मंडल टोला के अंतर्गत कुछ उच्च राजनीति करने वालों की वजह से यहां के ग्रामीणों का जीना दुर्लभ हो गया है। बरसात के मौसम में यहां पर चलना फिरना आवाजह मूल रूप से बंद हो जाता है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि वोटिंग के टाइम पर राजनैतिक कार्यकर्ताओं बहला-फुसलाकर के वोट ले लेता है। उसके बाद वह अपने घर चले जाते हैं लेकिन हम लोगों को कोई नही देखने आता रास्ता नहीं दिया जाता है। अबकी बार हम लोग मन में ठाणे हैं कि अगर वोट लेने आएगा तो उनको हंड्डी से मारेंगे। यहां के ग्रामीणों ने मौखिक तौर पर बताया है। ग्रामीन मिना देवी रूनी देवी आशा देवी मों0 सिता देवी सुनील कुमार मंडल, जगदीश कुमार मंडल, सुरेश कुमार मंडल, श्रीरामजी मंडल, अरविंद कुमार मंडल ने कहा समर्थन करते हुए समता पार्टी के प्रखंड मिडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा इन ग्रामवासियों के साथ मैं हूँ! ओर हमेशा रहूँगा जंग जारी रहेगी जब तक रास्ता न बनवा दूं