
जाने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा कितनी संपत्ति के मालिक है….
Sunday, August 8, 2021
जापान के टोक्यो में जारी ओलंपिक खेल में कई देशों के होनहार खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में कई भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी भारत का झंडा लहरा कर स्वदेश लौट चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रथम मेडल लाने वाली होनहार खिलाड़ी मीराबाई चानू थी। जिन्होंने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी है। बीते दिनों हरियाणा के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। क्या आपको पता है कि नीरज चोपड़ा कितनी संपत्ति के मालिक है। आज हम आपको नीरज चोपड़ा की संपति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं। नीरज की अनुमानित कुल संपत्ति 1–3 मिलियन डॉलर के करीब है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की आय का मुख्य स्त्रोत खेल है। जेवलिन थ्रो माध्यम से नीरज चोपड़ा ने पैसे कमाए हैं। साथ ही साथ नीरज चोपड़ा को JSW स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) से भी समर्थन प्राप्त है। SAI ने नीरज चोपड़ा की बहुत मदद की है। खेल से लेकर आर्थिक सहायता तक यह समूह मदद करवाती है। बीते वर्ष 31 मार्च 2020 में नीरज चोपड़ा ने कोविड को देखते हुए PM Cares Fund में 2 लाख रुपए दान दिया था। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) क्षत्रिय समुदाय से संबंध रखते हैं। नीरज चोपड़ा ने हरियाणा (Hariyana) के पानीपत के खंडवाला गांव में जन्म दिया था। नीरज चोपड़ा डीएवी कॉलेज (DAV College) से पास आउट है। नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2016 में सूबेदार के रूप में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी नियुक्त किए गए थे। नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने के बाद संपूर्ण भारत खुशी मना रहा है। उनके गांव में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। कई बड़े-बड़े नेता उन्हें ट्वीट कर बधाइयां दे रहे हैं।