समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया ध्वजारोहण Flag hosting by Uday Mandal, Samata Party

समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया ध्वजारोहण Flag hosting by Uday Mandal, Samata Party

देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदय मंडल ने अपने संसदीय क्षेत्र मधुबनी के साहरघाट में पैरामेडिकल के छात्रों के साथ ध्वजारोहण किया। मैके पर संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि मेडिकल छात्रों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बीते दिनों देश कोरोना का दंश झेला है और ऐसे देश को डॉक्टरों की अधिक जरूरत है एवं देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने की आवश्यकता है। हमारे क्रांतिकारी वीरों ने अंग्रेजों के चंगुल से देश को मुक्त कराया है और अब हमे एक और लड़ाई लड़नी है गरीबी के खिलाप, बेरोजगारी के खिलाप। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश से गरीबी खत्म नही हुई है। पहले कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाओ, पर गरीबी नही हटी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी ये बात जान चुके हैं कि देश से गरीबी नही हटेगी इसलिए वे गरीबों को हटा रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर है और सरकार सो रही है। इसलिए आत्मनिर्भर बनिए और सरकार के भरोसे मत बैठिए। वहीं समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह, प्रधान महासचिव प्रियरंजन ठाकुर, महासचिव नागेंद्र कुमार राजा और रूपेश कुँवर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशान्त शेखर, छात्र प्रदेश अध्यक्ष चंदन ठाकुर, संगठन सचिव मनोज मंडल, सलाहकार मूनन झा सहित हजारों पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया।

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187