JDU to Samata: जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन देशप्रेमी बने समता पार्टी के मीडिया प्रमुख

JDU to Samata: जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन देशप्रेमी बने समता पार्टी के मीडिया प्रमुख

नई दिल्ली
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी अर्जुन देशप्रेमी ने जाने माने समाजवादी जार्ज फ़र्नांडिस द्वारा स्थापित समता पार्टी का दामन थाम लिया है। समता पार्टी में उन्हें मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही वरिष्ठ कार्टूनिस्ट एवं अधिवक्ता श्री अरुण शर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। पार्टी अध्यक्ष उदय मंडल ने श्री देशप्रेमी एवं श्री शर्मा को आज यहाँ मनोनयन पत्र सौंपा।
पत्रकारिता में 35 वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री देशप्रेमी पिछले कुछ समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू प्रसाद के साथ जाने से असहज महसूस कर रहे थे और पार्टी से दूरी बनाये हुए थे। देशप्रेमी एवं शर्मा के समता पार्टी में आने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए समता पार्टी के अध्यक्ष उदय मंडल ने कहा है कि इससे पार्टी मजबूत होगी तथा नए उत्साह के साथ अपनी गतिविधियों को आगे ले जायेगी। 
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री देशप्रेमी ने कहा कि जिस तरह से श्री नीतीश कुमार ने पलटिया मारीं हैं, उससे बिहार ही नहीं, देशभर में जद(यू) का जनाधार खिसका है। पार्टी से लोगों का विश्वास उठा है। ऐसे में जदयू के विकल्प के साथ ही समता पार्टी दूसरे दलों के विकल्प के रूप में आगे आ रही है। वैसे भी नीतीश कुमार ने समता पार्टी के साथ धोखा करके ही जद(यू) बनाई थी। लोगों का अब जद(यू) से मोहभंग हो रहा है और जद(यू) कार्यकर्ता अब वापस समता पार्टी में लौट रहे है।

खबर और विज्ञापन के लिए समपर्क करें:-9999253187

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187