समता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न कैलाश झा बोले- महागठबंधन सरकार का टायर ब्लास्ट

समता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न कैलाश झा बोले- महागठबंधन सरकार का टायर ब्लास्ट

खबर और विज्ञापन के लिए समपर्क करें:-9999253187 
पटना (बिहार):-
समता पार्टी का एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में गांधी मैदान स्थित आईएमए हॉल में सोमवार को खत्म हुआ। समता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दिन सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश झा ने महा गठबंधन सरकार पर हमला बोला। कैलाश झा ने कहा की गठबंधन सरकार की टायर ब्लास्ट हो चुका है और जिस तरह गाड़ी की टायर ब्लास्ट हो जाती है और उसके बाद उस टायर को बदल दिया जाता है अब उसी प्रकार बिहार की जनता भी गठबंधन सरकार को 2025 में बदलने का काम करेगी। गठबंधन को लेकर बनते समीकरण पर हमला बोलते हुए श्री झा ने कहा कि यह  गठबंधन केवल ढकोसला है गठबंधन दल केवल सत्ता के लिए साथ आ रहे है।राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीके शाही, बिहार प्रदेश अध्यक्ष कंचन सिंह नेता अशोक मंडल, रंजीत ठाकुर, विनोद मंडल,गणेश झा भी मौजूद रहे। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई और प्रेम कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया इस मौके पर समता पार्टी के तमाम पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहा। 

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187