कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर कैलाश झा ने जताई खुशी

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर कैलाश झा ने जताई खुशी

बिहार (पटना)
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश झा ने खुशी जताई है।श्री झा ने कहा कि यह संपूर्ण बिहार वासियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी जी गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे उन्हें यह सम्मान मिलने से बिहार गौरवान्वित हुआ है। सिद्धांत के पक्के, आमजन के मुद्दे के लिए संघर्ष करने एवं जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति के रूप में समाज में उनकी पहचान थी।श्री झा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि यह सम्मान इस देश के गरीबों,आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु किए गए कर्पूरी ठाकुर जी के प्रयासों और संघर्षों के योगदानों के प्रति देशवासियों की ओर से भारत रत्न समेकित श्रद्धांजलि है जिसे हम स्वागत करते हैं।

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187