तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर कैलाश झा ने कहा - सबसे ज्यादा विश्वास अपने तोड़ा

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर कैलाश झा ने कहा - सबसे ज्यादा विश्वास अपने तोड़ा

बिहार (पटना)
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा को लेकर समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश झा ने हमला बोला है।कैलाश झा ने सवालिया लहजे में पूछा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और उनकी कितनी समस्याओं का समाधान हो गया?अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा बिहार के जनता का विश्वास आप लोगों ने ही तोड़ा है। श्री झा ने कहा कि 30-32 सालों से बिहार में लालू - नीतीश का ही राज रहा है। जब इतने सालों में गरीबी नहीं मिटी,पलायन नहीं रुका,रोजगार नहीं मिला तो अब आप किस विश्वास की बात करके विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं ।श्री झा ने कहा कि बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है अब आप लोगों की दाल गलने वाली नहीं है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग जात-पात हिंदू- मुस्लिम भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं।श्री झा ने कहा कि बिहार में बदलाव और नई सोच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में बदलाव और नई सोच के साथ समता पार्टी बिहार की जनता के लिए एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनकी समाज के हर तबके से बात हुई है वह बिहार में नई सोच और बदलाव के लिए हिमायती है।

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187