शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा,The bride left the groom after 8 hours of marriage.

शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा,The bride left the groom after 8 hours of marriage.

खबर और विज्ञापन के लिए समपर्क करें:-9999253187
शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा,
ससुराल पहुंचते ही किया हंगामा, बोली- पति पसंद नहीं है। थाने में 3 घंटे चली पंचायत.. नही निकला कोई समाधान...

(UP) उत्तर प्रदेश:- हाथ में मेहंदी चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहने बहू शादी का जोड़ा उतार कर सूट पहन लड़की मोहल्ले में आकर हंगामा करने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा कर दिया। जिसे देखकर ससुरालजन परेशान हो गए। काफी देर तक जब विवाहिता का हंगामा शांत नहीं हुआ, तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुल्हन और दूल्हे को थाने ले आई। यहां 3 घंटे पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। दुल्हन यही बोलती रही कि उसे पति पसंद नहीं। फिर दुल्हन मायके चली गई।

 वृंदावन से होडल गई थी बारात...  https://twitter.com/TrueStoryUP/status/1656864998755319809?t=aTEoFOtO5d388LOrLCxxtA&s=09

मामला वृंदावन के गौरा नगर मोहल्ले का है। यहां के कौशल किशोर अग्रवाल के बेटे आनंद अग्रवाल की  बारात 50 किमी दूर हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की बेटी रेखा से हुई। आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी सभी रस्में पूरी रीति-रिवाज से निभाई और गुरुवार की सुबह लखन पाल ने बेटी रेखा की विदाई की।

ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद ही शुरू कर दिया हंगामा...

बहू के आने पर ससुराल में हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था। बहू अपने कमरे में गई। घर में सभी शादी की चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान अचानक रेखा कमरे से निकली। उसने हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहने रेखा शादी का जोड़ा उतार दिया और सूट पहन ली थी।

मोहल्ले में निकलकर 1 घंटे तक किया हंगामा..

रेखा हंगामा करते हुए ससुराल से बाहर मोहल्ले की सड़क पर आ गई। ससुरालजनों ने हंगामा का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दे रही थी। मोहल्ले वालों ने पूछा कि ससुराल में किसी ने मारपीट या कोई ऐसी हरकत की हो, जिसकी वजह से वह हंगामा कर रही हो। इस पर रेखा ने साफ मना कर दिया। करीब 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा किया।
पति ने दी पत्नी के परिवार वालों को जानकारी
उसका हंगामा करना जब बंद नहीं हुआ, तो इसकी जानकारी पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। सूचना मिलने पर रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187