नीतीश का नेतृत्व उनके गठबंधन के नेताओं को स्वीकार नहीं:समता पार्टी

नीतीश का नेतृत्व उनके गठबंधन के नेताओं को स्वीकार नहीं:समता पार्टी

खबर और विज्ञापन के लिए समपर्क करें:-9999253187
बिहार (पटना):-
समता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव कैलाश झा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और उनकी नीतियां फ्लॉप साबित हुई है। श्री झा ने कहा की उनके द्वारा विपक्ष को एकजुट करने की नीति भी असफल हो गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व उनके गठबंधन के किसी भी नेताओं को स्वीकार नहीं है इसीलिए ताश की पत्ते की तरह लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन बिखर गया। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री का विगत कई महीनों से महिलाओं एवं दलितों के प्रति दुर्व्यवहार उनके बिगड़े मानसिक स्वास्थ्य को दर्शाता है। मैं चाहता हूं कि बिहार प्रदेश के मुखिया होने के नाते और राजनीति की गलियों में जो चर्चा चल रही है अगर वाकई में उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनका बेहतर इलाज होना चाहिए। श्री झा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई सुन नहीं रहा है तो वह अब मुंगेरीलाल का सपना देखकर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें अच्छे से जानते हैं।क्या उत्तर प्रदेश के लोग नहीं जानते कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में क्या किया है? श्री झा ने पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कौन से मॉडल लेकर उत्तर प्रदेश जाएंगे उनकी नीतियां बिहार की अर्थव्यवस्था को सुधारने और लोगों की आय में बढ़ोतरी करने में नाकाम रही। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात को स्वीकार करना चाहिए की 19 साल में उनके कार्यकाल में बिहार पीछे रह गया तो वह देश का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं।

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187