Nitish Kumar (CM off Bihar) 2024 में व्यस्त बिहार शराब तस्करों से त्रस्त :कैलाश झा

Nitish Kumar (CM off Bihar) 2024 में व्यस्त बिहार शराब तस्करों से त्रस्त :कैलाश झा

खबर और विज्ञापन के लिए समपर्क करें:-09999253187
बिहार (पटना)
बेगूसराय में शराब तस्करों द्वारा नावकोठी के दरोगा खामश चौधरी की हत्या व एक होमगार्ड के जवान को गाड़ी से टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल करने की घटना पर समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कैलाश झा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के पर्याय राजद के साथ सरकार चलाने वाले नीतीश कुमार से अब बिहार नही संभल रहा है। श्री झा ने कहा कि पूरे बिहार में बालू - दारू माफिया  ने कोहराम मचा रखा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राजद के गोद में बैठकर अपनी कुर्सी बचाने के लिए आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं। श्री झा ने कहा कि जिस राज्य का पुलिस प्रशासन सुरक्षित नहीं है वहां की जनता का भगवान ही मालिक है।कैलाश झा ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है प्रशासनिक अराजकता एवं अपराध चरम पर है। हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण आदि की घटनाओं को देखते हुए बिहार में 1990 के दशक का जंगल राज बिहार की जनता को फिर से याद ताजा हो गई है।

Contact for Ads

Advertise in articles 1

advertising articles 2

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187

Advertise under the article

प्रचार के लिए संपर्क करें - +91- 99992 53187